सर्वे करने से पूर्व अमीन को किन-किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?


जब किसी मौजा में सर्वे का कार्य प्रारम्भ करना होता है ,तो सर्वप्रथम अमीन को निम्नलिखित बातो पर ध्यान देना होता है-
(1) अमीन को सर्वप्रथम सूर्यदय से पूर्व उठकर अपने यंत्रो की जांच प्रतिदिन करनी चाहिए।
(2) सर्वे करने से पूर्व मुस्तकील की जांच चारो दिशाओं से कर लेनी चाहिए,जिसमें पैमाईस में गलती होने की सम्भावना नही रह्ती है।
(3) सर्वे में पैमाईस करने के समय जरीब को हमेशा एक मुस्त्कील से दुसरे मुस्तकील तक चलाना चाहिए,जिसमें पैमाईस शुद्ध हो सके।
(4) सर्वे करने से पूर्व उस मौजा के कुछ बुजुर्ग लोगों के साथ उस मौजा के सरहद को देख लेना आवश्यक होता हैं तथा साथ ही साथ एक नजरिया नक्शा भी बना लेना चाहिए।
(5) नक्शा में सर्हदी लाईन या बाउन्डरी  लाईन काली स्थाई के पेन से बनाना चाहिए तथा उसके अंदर बनाये गये प्रतेक प्लॉट के नक्शे को पेन्सिल से बनाया जाना चाहिए,जिससे आबश्यक्ता पड़ने पर सुधारा जा सके।
(6) जरीब को चलाने से पुर्ब उसकी जाँच सुजा एवं काईरा की सहायता से कर लेनी चाहिए।
अतह सर्वे करने से पूर्व अमीन को मुख्य रुप से इन्ही बातों पर ध्यान देना परम आवश्यक होता हैं।

Comments